Saturday, October 20, 2018

भारत का भूगोल-सामान्य ज्ञान के महत्वूपर्ण तथ्य

भारत का भू्गोल (Indian Geography) सामान्य ज्ञान से संबंधित महत्वूपर्ण 100 तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. भारत कुल जनंसख्या का कितना प्रतिशत कृषि में लगी हुई है? – 58.2% 
2. किस फसल को बंगाल को ‘सोने का रेशा’ कहा जाता है? – जूट को 
3. भारत में किस क्षेत्र में कॉफी और चाय दोनों की खेती की जाती है? – नीलगिरि की पहाड़ियों में 
4. भारत में सीसा का सर्वाधिक भंडार किस राज्य में है? – राजस्थान में 
5. भारत में प्रथम परमाणु विद्युतगृह कहाँ स्थापित किया गया है? – तारापुर में 
6. किस उद्योग को औद्योगिक विकास की आधारशिला कहा जाता है? – लौह इस्पात उद्योग को 
7. डिग्बोई किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – तेल शोधन उद्योग के लिए 
8. पिंजौर में क्या संस्थापित है? – हिंदुस्तान मशीन टूल्स प्लांट 

9. गुजरात स्थित किस बंदरगाह का निर्माण भारत विभाजन की क्षतिपूर्ति हेतु किया गया है? – कांडला 
10. ग्रैंड ट्रंक रोड से संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग कौन-कौन से है? – NH-1 और NH-2 
11. उत्तरांचलीय हिमालय का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है? – नंदा देवी 
12. शिमला से तिब्बत जाने का मार्ग किस दर्रे से होकर जाता है? – शिपकी ला 
13. भारत का प्राचीनतम पर्वत कौन-सा है? – अरावली पर्वत 
14. बराकर नदी किस नदी की सहायक नदी है? – दामोदर नदी की 
15. गंगा के मैदानों की पुरानी कछारी मिट्टी क्या कहलाती है? – बांगर 
16. भारत के कितने क्षेत्र में वन हैं? – 21.05% 
17. कौन-सी वनस्पति जात ‘बंगाल का आतंक’ मानी जाती है? – जलकुंभी 
18. भारत के उत्तरी मैदानों में शीतकाल में वर्षा किसके कारण होती है? – पश्चिमी विक्षोभ के कारण 
19. कौन-सा राज्य सिंचित क्षेत्र की सर्वाधिक प्रतिशतता वाला राज्य है? – पंजाब 
20. मयूराक्षी नहर किस राज्य में है? – पश्चिम बंगाल में 
21. योजना आयोग द्वारा भारत को कितने कृषि जलवायु प्रदेशों में बाँटा गया है? – 15 
22. कपास का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है? – गुजरात 
23. सौन्दर्य प्रसाधन उद्योगों में व्यापक रूप से प्रयोग किया जाने वाला मसाला कौन-सा है? – हल्दी 
24. मयूरभंज, क्योंझर और सुन्दरगढ़ की लौह खदानें किस राज्य में है? – ओडिशा में 
25. एशिया का सबसे बड़ा परमाणु ऊर्जा विद्युतगृह कहाँ स्थापित है? – तारापुर (भारत) में 
26. भारत का पहला सार्वजनिक क्षेत्र का उवर्रक कारखाना कहाँ स्थापित किया गया? – सिंदरी में 
27. मथुरा किस लिए प्रसिद्ध है? – तेल परिशोधनशला के लिए 
28. तमिलनाडु का पेराम्बुर किस उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – रेलवे कोच फैक्ट्री के लिए 
29. चेन्नई बंदरगाह के भार को कम करने के लिए किस बंदरगाह का निर्माण तमिलनाडु में किया गया है? – एन्नौर 
30. NH-1 किन नगरों के मध्य में है? – दिल्ली और अमृतसर के मध्य 
31. विश्व की सर्वोच्च चोटी कौन-सी है? – माउंट एवरेस्ट 
32. रोहतांग दर्रा हिमाचल प्रदेश के किस श्रेणी में है? – पीरपंजाल श्रेणी 
33. गुजरात और सिंध (पाकिस्तान) के तट से लगा 60 कि.मी. लम्बा दलदली क्षेत्र क्या कहलाता है? – सरक्रीक 
34. मानस किस नदी की सहायक नदी है? – ब्रह्मपुत्र नदी की 
35. नवीन जलोढ़ मिट्टी क्या कहलाती है? – खादर 
36. रबर किस प्रकार के वन में पाए जाते हैं? – उष्णकटिबंधीय चिरहरित वन में 
37. किस प्रकार के वनस्पति ग्रीष्म ऋतु के आरंभ में अपनी पत्तियाँ गिरा देते हैं? – उष्ण कटिबंधीय पर्णपाती वन (मानसूनी वन)

38. भारत के कोरोमंडल तट पर सर्वाधिक वर्षा कब होती है? – अक्टूबर-नवम्बर मं 
39. विश्व में नहर सिचित क्षेत्र की दृष्टि से भारत का कौन-सा स्थान है? – प्रथम 
40. भारत-पाक बगलिहार परियोजना किस नदी से संबद्ध है? – चिनाब नदी से 
41. गेहूँ किस प्रकार की फसल है? – रबी फसल 
42. ‘केन्द्रीय धान अनुसंधान संस्थान’ कहाँ स्थित है? – कटक में 
43. केसर का सर्वाधिक उत्पादक राज्य कौन-सा है? – जम्मू व कश्मीर 
44. भारत में लिग्नाइट कोयला का सर्वाधिक उत्पादन किस राज्य में होता है? – तमिलनाडू में 
45. देशी साज-सामान प्रयुक्त करने वाली भारत की प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र कहाँ है? – कलपक्कम (चेन्नई, तमिलनाडु) 
46. विशाखापत्तनम में तेलशोधनशाला कब स्थापित की गई? – 1957 ई. में 
47. भारत का सबसे बड़ा उद्योग कौन-सा है? – सूती वस्त्र उद्योग 
48. हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कहाँ स्थित है? – पिंपरी (पुणे) तथा ऋषिकेश में 
49. गुजरात स्थित किस बंदरगाह पर मुक्त व्यापार क्षेत्र स्थापित किया गया है? – कांडला 
50. पूर्व-पश्चिम और उत्तर-दक्षिण एक्सप्रेस राजमार्ग एक-दूसरे को कहाँ काटते हैं? – झांसी में 
51. माउंट एवरेस्ट की ऊँचाई कितनी है? – 8850 मीटर 
52. भारतीय तीर्थयात्री किस दर्रे से होकर जाने वाले मार्ग से मानसरोवर तथा कैलाश की यात्रा करते हैं? – माना दर्रा 
53. जोग या गरसोप्पा या महात्मा गाँधी जलप्रपात किस नदी से संबद्ध है? – शरावती नदी से 
54. बांग्लादेश में ब्रह्मपुत्र का क्या नाम है? – जमुना नदी 
55. किस मिट्टी को सबसे कम जोतने की आवश्यकता होती है? – काली मिट्टी 
56. वन्यजीव सुरक्षा अधिनियम कब पारित किया गया? – 1972 ई. में 
57. किस पेड़ से तारपीन का तेल एवं रेजीन प्राप्त किया जाता है? – चीड़ 
58. ‘आम्र वर्षा’ क्या है? – केरल एवं कर्नाटक में मानसून पूर्व होने वाली वर्षा 
59. विश्व की सबसे बड़ी सिंचाई परियोजना कौन-सी है? – इंदिरा गाँधी नहर परियोजना 
60. जवाहर सागर, राणा प्रताप सागर और गाँधी सागर जलाशय किस नदी पर निर्मित हैं? – चम्बल नदी पर 
61. चावल किस प्रकार की फसल है? – खरीफ फसल 
62. विश्व में दलहन का सर्वाधिक उत्पादक देश कौन-सा है? – भारत 
63. कौन-सा उद्यो तेंदू पत्ते पर आधारित है? – बीड़ी उद्योग 
64. जस्ता के लिए प्रसिद्ध जावर की खानें किस राज्य में हैं? – राजस्थान में 
65. कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा विद्युतगृह की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई? – रूस के सहयोग से 
66. कोयली (गुजरात) में तेलशोधनशाला की स्थापना कब की गई? – 1965 ई. में 
67. भारत में किस शहर में सर्वप्रथम सूती वस्त्र उद्योग स्थापित किया गया? – बंबई (मुंबई) में 
68. हिन्दुस्तान मोटर संयंत्र कहाँ स्थित है? – कोलकाता में 
69. कुद्रेमुख के लौह अयस्क के निर्यात की सुविधा विशेष रूप से कहाँ से उपलब्ध करायी गई है? – न्यू मंगलोर 
70. भारत के चार महानगरों को चार लेन वाली द्रुतमार्ग परिवहन योजना का क्या कहा जाता है? – स्वर्णिम चतुर्भुज योजना 
71. भारत के कुल भू-भाग का कितना भाग पर्वतीय है? – 10.7% 
72. समुद्र पार भारत का सबसे निकटतम पड़ोसी देश कौन-सी है? – श्रीलंका 
73. भारत की सबसे बड़ी झील कौन-सी है? – चिल्का झील 
74. कौन-सी नदी भारत-नेपाल के मध्य सीमा बनाती है? – काली नदी 
75. मेघालय पठार पर किस प्रकार की मिट्टी पायी जाती है? – लैटराइट मिट्टी 
76. चंदन वन किस प्रकार के वन के उदाहरण हैं? – पर्णपाती वन 
77. भारत में जैवमंडलों की कुल संख्या कितनी है? – 18 
78. भारत में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में होती है? – मेघालय में 
79. किस राज्य में नलकूपों की सर्वाधिक संख्या है? – उत्तर प्रदेश में 
80. तपोवन और विष्णु जलविद्युत परियोजनाएँ कहाँ अवस्थित है? – उत्तराखंड में 
81. जो फसलें मार्च में बोयी तथा जून में काटी जाती है, उन्हें क्या कहते हैं? – जायद (गरमा) फसलें 
82. भारत में क्षेत्रफल और उत्पादन दोनों ही दृष्टि किस दलहनी फसल का प्रथम स्थान है? – चना 
83. चाय की सर्वाधिक उत्पादकता वाला राज्य कौन-सा है? – तमिलनाडु 
84. ‘केन्द्रीय खनन अनुसंधान संस्थान’ कहाँ है? – धनबाद में 
85. भारत में परमाणु ऊर्जा कार्यक्रम का प्रारंभ किस वर्ष से माना जाता है? – 1948 से 
86. भारत में राजस्थान में किस स्थान पर चुकंदर से चीनी बनाने का कारखाना स्थापित किया गया है? – गंगानगर में 
87. भारत के किस शहर को ‘सूती वस्त्रों की राजधानी’ कहा जाता है? – मुंबई को 
88. बेंगलुरु किस परिवहन उद्योग के लिए प्रसिद्ध है? – हवाई जहाज उद्योग 
89. पूर्वी तट का सबसे पुराना एवं प्रमुख बंदरगाह के कहाँ स्थित है? – चेन्नई में 
90. कोयला में चलनेवाला भारत का सबसे पुराना भाप इंजन कौन-सा है? – फेयरी क्वीन 
91. नंदा देवी हिमालय के किस भाग की चोटी है? – कुमायूँ हिमालय 
92. नाथूला दर्रा किस राज्य में है? – सिक्किम में 
93. महाराष्ट्र की लोनार झील कैसी झील है? – क्रेटर झील 
94. प्रायद्वीपीय पठार को दो भागों तेलंगाना पठार तथा कर्नाटक पठार के रूप में विभाजित करने वाली कौन-सी नहीं है? – गोदावरी नदी 
95. मृदा की अम्लीयता की समस्या को दूर करने के लिए किसका प्रयोग होता है? – चूना का 
96. 3700 से 4800 मीटर ऊँचाई के बीच किस प्रकार के वन की पेटी है? – अल्पाइन वन की 
97. जैवमंडल क्षेत्र किस उद्देश्य से विकसित किए जा रहे हैं? – जैव विविधता के संरक्षण हेतु 
98. ‘मासिनराम’ किस राज्य में है? – मेघालय में 
99. किस राज्य में तालाबों की सर्वाधिक संख्या है? – तमिलनाडु में 
100. गिरना परियोजना कहाँ स्थित है? – महाराष्ट्र में

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...