Friday, October 26, 2018

हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | Hindi GK Quiz 3

हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी क्रमांक - 03 (General Hindi Language GK Questions and Answers Quiz -3)

1. 'मैथिली' में साहित्य सृजन करने वाला रचनाकार कौन है? 
(a) विद्यापति (b) भारतेन्दु (c) सरहपाद (d) अज्ञेय (Ans :a)

2. निम्नलिखित में से किस शब्द को वर्तनी अशुद्ध है? 
(a) अनंग (b) परिहास (c) व्यंग (d) हास्य (Ans : c)

3. 'उबटन' का तत्सम कौन है? 
(a) उद्वर्तन (b) उम्बटन (c) उम्बन (d) उद्वितन (Ans : a)

4. 'दरवाजा' शब्द का समानार्थी नहीं है– 
(a) गवाक्ष (b) कपाट (c) पट (d) फाटक (Ans : a)

5. विग्रह का विलोम है– 
(a) सन्धि (b) अविग्रह (c) आग्रह (d) ग्रहण (Ans : a)

6. एक स्थान से दूसरे स्थान हो हटाया हुआ– 
(a) आप्तकाम (b) पूर्णकाम (c) सन्तुष्ट (d) निष्काम (Ans :b)

7. 'लिखा नहीं जाता'-वाक्य में कौन-सा वाच्य है? 
(a) कर्तृवाच्य (b) कर्मवाच्य (c) भाववाच्य (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : c)

8. किस शब्द में 'अन्' उपसर्ग का प्रयोग नहीं हुआ है? 
(a) अनिच्छा (b) अनुचित (c) अनुपम (d) अनुगमन (Ans :d)

9. 'बच्चे खेल रहे थे' इस वाक्य में है– 
(a) नित्याबोधक पक्ष (b) प्रगतिबोधक पक्ष (c) पूर्णताबोधक पक्ष (d) सातत्यबोधक पक्ष (Ans : d)

10. मैं यह सोच भी नहीं सकता था कि तुम ऐसा जघन्य .......... करोगे। 
(a) अपराध (b) प्रयास (c) व्यवहार (d) व्यवसाय (Ans : a)

11. एक व्यक्ति से प्रश्न किए जाने पर उत्तर नहीं मिलता या गलत उत्तर मिलता है तो दूसरे के प्रश्न किए जाने पर वाक्यांत में कौन-सा चिन्ह लगाया जाता है? 
(a) प्रश्नवाचक (b) विस्मयवाचक (c) पूर्णविराम (d) अर्धविराम (Ans : c)

12. 'भई गति साँप छछूँदर केरी'– 
(a) शिकार की स्थिति (b) आक्रामक स्थिति (c) हास्यास्पद स्थिति (d) असमंजस की स्थिति (Ans : d)

13. 'छन्द प्रभाकर' किसकी रचना है? 
(a) जगन्नाथ प्रसाद 'भानु' (b) कुलपति मिश्र (c) भिखारीदास (d) मतिराम (Ans : d)

14. व्यक्तिगत शैली में लिखे जानेवाले शासकीय पत्र को क्या कहते हैं? 
(a) कार्यालय आदेश (b) कार्यालय ज्ञापन (c) अर्धशासकीय पत्र (d) राजाझा या शासनादेश (Ans : c)

15. 'Agreement' की सही हिन्दी है– 
(a) निविदा (b) संविदा (c) बन्धपत्र (d) अनुबन्ध पत्र (Ans :d)

16. (1) मनुष्यों का स्वभाव 
(य) है कि वह दूसरों को 
(र) सुखी समझते हैं 
(ल) अपने से अधिक 
(व) और स्वंय 
(6) वैसा ही होना चाहते हैं। 
(a) य ल र व (b) ल र व य (c) र ल व य (d) व य र ल (Ans :a)

17. किस शब्द में प्रत्यय है? 
(a) ननिहाल (b) बेहाल (c) खुशहाल (d) बहाल (Ans : c)

18. यदि नीचे का होठ पूरी तरह काट दिया जाए, तो किस ध्वनि के उच्चारण में कठिनाई होगी? 
(a) 'ल' (b) 'ब' (c) 'ध' (d) 'ख' (Ans : b)

19. 'मखमली जूते मारना' का आशय है– 
(a) व्यंग्य करना (b) विद्वान का अपमान करना 
(c) सौम्य व्यक्ति को प्रताड़ित करना (d) मधुर बातों से लज्जित करना (Ans : d)

20. 'मैथिलकोकिल' किसे कहा जाता है? 
(a) विद्यापति (b) अमीर खुसरो (c) चन्दबरदाई (d) हेमचन्द्र (Ans : a) 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...