Wednesday, September 26, 2018

1857 के विद्रोह से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

1857 ई. के विद्रोह का आरम्भ 10 मई, 1857 ई. को मेरठ से हुआ, जो धीरे-धीरे कानपुर, बरेली, झांसी, दिल्ली, अवध आदि स्थानों पर फैल गया। इस क्रान्ति की शुरुआत तो एक सैन्य विद्रोह के रूप में हुई, परन्तु कालान्तर में उसका स्वरूप बदल कर ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध एक जनव्यापी विद्रोह के रूप में हो गया, जिसे भारत का प्रथम स्वतन्त्रता संग्राम कहा गया। 1857 ई. की इस महान क्रान्ति के स्वरूप को लेकर विद्धान एक मत नहीं है। इस बारे में विद्वानों ने अपने अलग-अलग मत प्रतिपादित किये हैं, जो इस प्रकार हैं-‘सिपाही विद्रोह’, ‘स्वतन्त्रता संग्राम’, ‘सामन्तवादी प्रतिक्रिया’, ‘जनक्रान्ति’, ‘राष्ट्रीय विद्रोह’, ‘मुस्लिम षडयंत्र’, ‘ईसाई धर्म के विरुद्ध एक धर्म युद्ध’ और ‘सभ्यता एवं बर्बरता का संघर्ष’ आदि।

प्रश्न: भारतीय सेना में एनफील्ड राइफल्स का प्रचलन कब हुआ?
उत्तर: 1853 ई.
प्रश्न: लार्ड डलहौज़ी ने कुशासन के आरोप में अवध राज्य को अंग्रेज़ी साम्राज्य में कब मिला लिया?
उत्तर: 24 फरवरी,1856 ई.
प्रश्न: 1857 की क्रांति के प्रथम शहीद मंगल पाण्डेय को फांसी कब दी गयी?
उत्तर: 29 मार्च,1857 ई.
प्रश्न: मेरठ की तीसरी घुड़सवार सेना ने चर्बी वाले कारतूस प्रयोग करने से कब इंकार कर दिया?
उत्तर: 24 अप्रैल,1857 ई.
प्रश्न: मेरठ में क्रान्ति कब शुरू हुई?
उत्तर: 10 मई,1857 ई.
प्रश्न: मुग़ल सम्राट बहादुर शाह द्वितीय की मृत्यु कब हुई?
उत्तर: 7 नवम्बर,1862 ई.
प्रश्न: नाना साहब ने कानपुर पर कब अधिकार किया?
उत्तर: 5 जून,1857 ई.
प्रश्न: रानी झाँसी की मृत्यु कब हुई?
उत्तर: 17 जून,1858 ई.
प्रश्न: क्रान्ति की कौन सी तिथि निश्चित की गयी थी?
उत्तर: 31 मई,1857 ई.
प्रश्न: पेशवा बाजीराव द्वितीय की मृत्यु कब हुई?
उत्तर: 1852 ई.
प्रश्न: तांत्या टोपे को मृत्यु दण्ड कब दिया गया?
उत्तर: 28 अप्रैल,1859 ई.
प्रश्न: कुँवर सिंघ की मृत्यु कब हुई?
उत्तर: 27 अप्रैल,1858 ई.

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...