Thursday, September 27, 2018

भारत और उसके पड़ोसी देशों से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर

भारत के कुल 9 पड़ोसी देश है। 7 स्थलीय सीमा से लगे देश है तथा 2 जलीय सीमा से। भारत की सबसे लंबी स्थलीय सीमा बांग्लादेश के साथ है। भारत के सबसे छोटी स्थलीय सीमा भूटान के साथ है। भारत के पश्चिम में पाकिस्तान व पूर्व में बांग्लादेश व म्यांमार है। भारत के दक्षिण में श्रीलंका व उत्तर में नेपाल,भूटान एवं चीन है। भारत पाकिस्तान की बीच की सीमा रेडक्लिफ रेखा है। अफगानिस्तान की सीमा से लगा एकमात्र राज्य जम्मू कश्मीर है।

भारत और उसके पड़ोसी देशों से सम्बंधित महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर:

प्रश्न: अंग्रेज़ों ने बर्मा को जीत कर अपने भारतीय साम्राज्य का अंग कब बना लिया?
उत्तर: 1 जनवरी 1886 ई०
प्रश्न: बर्मा का पहला`युद्ध कब लड़ा गया?
उत्तर: 1824-26
प्रश्न: ब्रिटिश ईस्ट इण्डिया कम्पनी की सेनाओं का रंगून कब अधिकार हुआ?
उत्तर: मई 1824
प्रश्न: कम्पनी तथा बर्मा ने याण्डबू की सन्धि कब की?
उत्तर: 24 फरवरी, 1826
प्रश्न: अंग्रेज़ों तथा बर्मा में दूसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1852
प्रश्न: अंग्रेज़ों तथा बर्मा में तीसरा युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1885
प्रश्न: बर्मा को ब्रिटिश भारत से कब अलग किया गया?
उत्तर: 1937 ई० में (1935 के कानून के अनुसार)
प्रश्न: प्रथम आंग्ल-अफगान युद्ध कब शुरू हुआ?
उत्तर: 1839
प्रश्न: लार्ड आकलैंड ब्रिटिश भारत का गवर्नर-जरनल कब नियुक्त हुआ?
उत्तर: 1836
प्रश्न: फारस के शाह ने हिरात (अफगानिस्तान के एक प्रदेश) पर कब घेरा डाला?
उत्तर: 1837
प्रश्न: भारत की अंग्रेज़ सरकार , रणजीत सिंह और भूतपूर्व अफगान शासक शाह शुजा में त्रिदलीय सन्धि कब हुई?
उत्तर: 1838
प्रश्न: लार्ड एलिनबरा भारत का गवर्नर-जरनल कब बना?
उत्तर: 1842
प्रश्न: अंग्रेज़ सरकार ने दूसरी बार काबुल पर कब अधिकार किया?
उत्तर: 16 सितम्बर, 1942
प्रश्न: अफगानिस्तान के अमीर दोस्त मुहम्मद की मृत्यु कब हुई?
उत्तर: 1863
प्रश्न: लार्ड लारेंस भारत का गवर्नर-जरनल कब बना?
उत्तर: 1864
प्रश्न: लार्ड लिटन भारत का गवर्नर-जरनल कब बना?
उत्तर: 1876

प्रश्न: दूसरा अफगान युद्ध कब हुआ?
उत्तर: 1878
प्रश्न: भारत की अंग्रेज़ सरकार तथा अफगानिस्तान में गंडमक की सन्धि कब की गयी?
उत्तर: 1879
प्रश्न: लार्ड रिपन भारत का गवर्नर-जरनल कब बना?
उत्तर: 1880
प्रश्न: तीसरा अफगान युद्ध कब लड़ा गया?
उत्तर: 1919
प्रश्न: अफगानिस्तान और ब्रिटिश सरकार के बीच मित्रतापूर्ण नीति कब हुई?
उत्तर: 1921
प्रश्न: ब्रिटिश सरकार ने तिब्बत में अपनी सेना कब भेजी?
उत्तर: 1904
प्रश्न: अंग्रेज़ों और रूसियों के बीच तिब्बत पर समझौता कब हुआ?
उत्तर: 1907
प्रश्न: ल्हासा की सन्धि कब हुई?
उत्तर: 1904
प्रश्न: लार्ड कर्ज़न ने तिब्बत की राजधानी ल्हासा के लिए यंग हसबैण्ड के नेतृत्व में सैनिक अभियान कब भेजा?
उत्तर: 1903
प्रश्न: अंग्रेज़ो ने अवध के नवाब से गोरखपुर का जिला कब प्राप्त किया?
उत्तर: 1801
प्रश्न: गोरखों ने अंग्रेज़ी राज्य के दो जिलों-श्योराज और बुटवल पर कब अधिकार कर लिया?
उत्तर: 1814
प्रश्न: सुगौली की सन्धि कब हुई?
उत्तर: 1816
प्रश्न: भूटान के शासक ने अंग्रेज़ों को अपने राज्य से होकर तिब्बत से व्यापार करने की अनुमति कब दी?
उत्तर: 1174
प्रश्न: भूटान तथा अंग्रेज़ सरकार के सम्बन्ध कब बिगड़ गए?
उत्तर: 1815
प्रश्न: अंग्रेज़ों ने असम पर अधिकार कब कर लिया?
उत्तर: 1862
प्रश्न: गवर्नर-जरनल लॉरेंस ने भूटान पर कब आक्रमण कर दिया?
उत्तर: 1865
प्रश्न: भूटान और अंग्रेज़ सरकार के बीच सिबपुला की सन्धि कब हुई?
उत्तर: 1866

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...