Saturday, September 1, 2018

पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण ( Ecology and Environment ) – Most Important Question and Answer Part – 4

Que – कौन-कौन सी गैसें ग्रीन हाउस प्रभाव के लिए उत्तरदाई है ?

Ans – कार्बन डाइऑक्साइड , मीथेन , नाइट्रस ऑक्साइड , जलवाष्प और क्लोरोफ्लोरोकार्बन

Que – ग्लोबल वार्मिंग के लिए सर्वाधिक उत्तरदाई गैस कौन सी है ?

Ans – कार्बन डाइऑक्साइड

Que -जुगाली करने वाले पशु किस ग्रीन हाउस गैस को उत्पन्न करते हैं ?

Ans – मीथेन

Que -ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना किसने दी थी ?

Ans – जोसेफ फोरियर ने

Que -कौन सा राज्य भारत का प्रथम कार्बन मुक्त राज्य बन गया है ?

Ans – हिमाचल प्रदेश

Que -क्योटो प्रोटोकॉल क्या है ? Environment and Ecology

Ans – यह ग्लोबल वार्मिंग को कम करने के उपाय करने के लिए विभिन्न देशों के बीच करार है

Que -ओजोन छिद्र का निर्माण सर्वाधिक कहां है ?

Ans – अंटार्कटिका के ऊपर

Que -मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल का संबंध किससे है ?

Ans – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल ओजोन परत के संरक्षण से संबंधित है

Que -कौन सा वर्णक वनस्पति को पराबैंगनी किरणों के दुष्प्रभाव से बचाता है ?

Ans – कैरोटिनॉइड

Que – UNEP ( United Nations Environment Program ) का मुख्यालय कहां है ?

Ans – नैरोबी (केन्या)

Que – इकोमार्क किन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है ?

Ans – इकोमार्क उन भारतीय उत्पादों को दिया जाता है, जो पर्यावरण के प्रति मैत्रीपूर्ण हो

Que – केन्या की नोबेल पुरस्कार विजेता वंगारी मथाई किस क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जानी जाती है ?

Ans – धारणीय विकास ( Sustainable Development) में योगदान के लिए ! इन्होंने केन्या के ग्रीन बेल्ट मूवमेंट का नेतृत्व किया था !

Que – EPA का पूर्ण रूप क्या है ? Environment and Ecology

Ans – Environmental Protection Agency ( यह पर्यावरण संरक्षण एवं जागरूकता अभियान से संबंधित अमेरिका का संगठन है )

Que – अंतर्राष्ट्रीय अम्ल वर्षा सूचना केंद्र कहां स्थापित किया गया है ?

Ans – ओस्लो में


Que – मेधा पाटेकर कौन है ?

Ans – नर्मदा बचाओ आंदोलन से संबंधित मेधा पाटेकर पर्यावरणविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता है

Que – राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान कहां स्थित है ?

Ans – नागपुर (महाराष्ट्र)

Que – ग्रीनपीस क्या है ?

Ans – पर्यावरण समर्थकों का एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन

Que – ग्लोबल – 500 पुरस्कार किससे संबंधित है ?

Ans – पर्यावरण प्रतिरक्षा से संबंधित

Que – आईएसओ 14001 क्या है ? Environment and Ecology

Ans – एक अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन , जो प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली स्थापित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को दिया जाता है !

Que – राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार दिया जाता है ?

Ans – भारत सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय द्वारा राजीव गांधी वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार की शुरुआत 1998 में की गई थी ! यह पुरस्कार वन्य जीव संरक्षण एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों तथा फील्ड वर्करों को प्रदान किया जाता है !

Que – ओजोन परत के संरक्षण का अंतर्राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – 16 सितंबर को

Que – हरित विकास (ग्रीन डेवलपमेंट) पुस्तक का लेखक कौन है ?

Ans – W. M. ऐडम्स

Que – हरा सूचकांक (ग्रीन इंडेक्स) किसके द्वारा विकसित किया गया है ?

Ans – विश्व बैंक द्वारा

Que – राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है ?

Ans – देहरादून में

Que – भारतीय वानस्पतिक सर्वेक्षण (बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया) का मुख्यालय कहां है ?

Ans – कोलकाता

Que – भोपाल गैस त्रासदी में किस गैस का रिसाव हुआ था ? Environment and Ecology

Ans – मिथाइल आइसो साइनाइड (MIC)

Que – वातावरण में क्लोरो फ्लोरो कार्बन उत्सर्जन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रथम प्रोटोकॉल कहां बना था ?

Ans – मॉन्ट्रियल कनाडा

Que – पारिस्थितिकी विज्ञान केंद्र कहां स्थित है ?

Ans – बेंगलुरु में

Que – सलीम अली कौन थे ?

Ans – एक विख्यात पक्षी विज्ञानी

Que – 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस सबसे पहले किस वर्ष मनाया गया ?

Ans – 1973

Que – भारत में वन महोत्सव दिवस कब मनाया जाता है ?

Ans – यह महोत्सव जुलाई के प्रथम सप्ताह यानी 1 जुलाई 7 जुलाई तक मनाया जाता है

Que – जुलाई 1950 में “अधिक पेड़ उगाओ” अभियान का उद्घाटन किसने किया था ?

Ans – के एम मुंशी

Que – किस संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को पृथ्वी शिखर सम्मेलन नाम दिया गया है ? Environment and Ecology

Ans – पर्यावरण विकास पर वर्ष 1992 में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन को

Que – भारत में कभी-कभी हरित मंत्रालय कहा जाने वाला मंत्रालय कौन सा है ?

Ans – पर्यावरण एवं वन मंत्रालय

Que – ग्रीन मफलर किससे संबंधित है ?

Ans – ध्वनि प्रदूषण से

Que – भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर का नाम क्या है ?

Ans – इंदिरा गांधी नहर (राजस्थान)

Que – भारत में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया ?

Ans – 1972

Que – भारत में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम किस वर्ष लागू किया गया ?

Ans – 1986

Que – भारत में जैव विविधता अधिनियम कब लागू किया गया ? Environment and Ecology

Ans – 2002 में

Que – मीठे पानी की कल्पसर परियोजना कहां स्थित है ?

Ans – यह परियोजना गुजरात की खंभात की खाड़ी में स्थित है

Que – भारतीय वन सेवा की स्थापना कब की गई ?

Ans – 1 जुलाई 1966 को

Que – जल की कठोरता को दूर करने की प्रक्रिया को क्या कहा जाता है ?

Ans – जल का मृदुकरण

Que – समुद्री जल को किस प्रक्रिया से शुद्ध किया जा सकता है ?

Ans – आसवन से

Que – प्रकृति में पानी के सबसे शुद्ध रूप क्या है ?

Ans – वर्षा जल

Que – अपनी प्रदूषकों के कारण कौन सी नदी जैविक मरुस्थल कहलाती है ?

Ans – दामोदर नदी

Que – भूमिगत जल को दूषित करने वाले अजैविक प्रदूषक कौन सा है ?

Ans – आर्सेनिक

Que – संसार के स्वच्छ जल का कितना प्रतिशत हिमानी बर्फ के रूप में भंडारित हैं ?

Ans – 70%

Que – धूम कोहरा का कारण क्या है ? Environment and Ecology

Ans – वायुमंडल में प्रदूषण तत्वों के प्रकाश रासायनिक ऑक्सीकरण द्वारा निर्मित उत्पादों का तीव्र जमाव

Que – अम्ल वर्षा होती है ?

Ans – बादल के जल एवं सल्फर डाइऑक्साइड प्रदूषकों के मध्य प्रतिक्रिया के फलस्वरुप

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...