Friday, October 26, 2018

हिन्दी में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी 7

हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी क्रमांक - 07 (General Hindi Language GK Questions and Answers Quiz -7)

1. हिन्दी की 'उपभाषाएँ' कितनी हैं? 
(a) तीन (b) चार (c) पाँच (d) छ: (Ans : c)

2. इनमें से किस शब्द की वर्तनी अशुद्ध है?
(a) मनोकामना (b) मनोहर (c) मनोयोग (d) मनोरथ (Ans : a)

3. 'गोमल' का तद्भव शब्द कौन है? 
(a) गोमूत्र (b) गोबर (c) गो-दर (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : b)

4. 'तरंग' किसका पर्यायवाची है? 
(a) क्षीण (b) काया (c) ऊर्मि (d) प्रतिकृति (Ans : c)

5. अभिज्ञ का विलोम है– 
(a) अज्ञ (b) तज्ञ (c) प्रज्ञ (d) चतुर (Ans : a)

6. सावधान करने के लिए कही जाने वाली बात– 
(a) सावधानी (b) चेतावनी (c) खबरदार (d) होशियार (Ans : b)

7. सर्वनाम के कितने भेद हैं? 
(a) आठ (b) नौ (c) दस (d) ग्यारह (Ans : b)

8. किसमें विसर्ग सन्धि है? 
(a) अतएव (b) नरेन्द्र (c) सज्जन (d) सदैव (Ans : a)

9. 'नदी में नाव है'-इस वाक्य में किस वाक्य गुण का अभाव है? 
(a) आकांक्षा (b) क्रम (c) योग्यता (d) आ​सक्ति (Ans : b)

10. खुदाई में मिले अवशेष हमारी परम्पराओं के .......... है। 
(a) निशान (b) प्रतिनिधि (c) प्रतीक (d) द्योतक (Ans : c)

11. जहाँ पर अल्पविराम के प्रयोग से भ्रान्ति होने की सम्भावना हो, वहाँ पर किस चिन्ह का प्रयोग अनिवार्य हो जाता है? 
(a) अर्धविराम (b) विस्मयादिबोधक (c) प्रश्नवाचक (d) योजक (Ans : a)

12. घाट-घाट का पानी पीना– 
(a) अत्यन्त लज्जित होना (b) रोजगार के नए-नए अवसर तलाशना 
(c) अनेक लोगों से मित्रता करना (d) तरह-तरह का अनुभव प्राप्त करना (Ans : d)

13. केशवदास ने अपनी किस रचना में रस का विवेचन किया है? 
(a) रामचन्द्रिका (b) कविप्रिया (c) रसिक प्रिया (d) विज्ञान गीता (Ans : c)

14. कर्मचारियों के उपार्जित अवकाश की स्वीकृति हेतु निकाला जाने वाला पत्र कहलाता है– 
(a) परिपत्र (b) कार्यालय आदेश (c) कार्यालय टिप्पणी (d) अनुस्मारक (Ans : b)

15. 'Continue in office' का सही अर्थ है– 
(a) स्थायी कर्मचारी (b) पद पर बने रहना (c) कार्यालय में समयबद्धता (d) कार्य में निपुणता (Ans : b)

16. (1) हमारी प्रार्थना 
(य) सर्व-सामान्य भलाई 
(र) क्यौंकि ईश्वर 
(ल) के लिए होनी चाहिए 
(व) जानता है कि 
(6) हमारे लिए अच्छा क्या है? 
(a) र ल य व (b) व र ल य (c) ल र व य (d) य ल र व (Ans : d)

17. कौन-सा शब्द 'मित्र' का पर्याय नहीं है? 
(a) अलि (b) सखा (c) सुहृद (d) मीत (Ans : a)

18. स्वनिर्देश के लिए 'भवन्निष्ठ' शब्द का प्रयोग किस प्रारूप में किया जाता है? 
(a) शासनादेश (b) परिपत्र (c) अर्धशासकीय पत्र (d) कार्यालय आदेश (Ans : c)

19. किस शब्द में से प्रत्यय हे? 
(a) गन्तव्य (b) वैधव्य (c) ज्ञातव्य (d) दृष्टव्य (Ans : b)

20. 'चन्दायन' किस कवि की रचना है? 
(a) मलिक मुहम्मद जायसी (b) कुतुबन (c) मंझन (d) मुल्ला दाऊद (Ans : d) 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...