Wednesday, October 31, 2018

भारतीय शहरो के बदले नाम

#_अंग्रेजों_ने_बदले_थे_इन_शहरों_के_नाम:

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट ने मंगलवार को इलाहाबाद शहर का नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। इसके साथ ही #_444_साल बाद एक बार फिर प्रयागराज को उसका अपना पुराना नाम मिल गया है। वैसे शहरों के नाम बदले जाने का यह सिलसिला नया नहीं है। आजादी के तुरंत बाद से ही भारतीय नामों के लिए शहरों के नाम बदले जाने का सिलसिला शुरू हो गया था। हम आपको भारत के उन शहरों के बारे में बता रहे हैं। जिनके नाम ब्रिटिश राज के दौरान अंग्रेजों ने अपनी सहूलियत के हिसाब से बदले थे और देश के आजाद होने के बाद से भारतीय नामों के लिए फिर से इन शहरों के नामों को बदला गया –

1. #_सन्_1971 में #_त्रिचिनापोली का नाम ज्यादा हिंदुस्तानी बनाते हुए इसे #_तिरुचिरापल्ली कर दिया गया था। इससे पहले त्रिचिनापोली को त्रिची भी कहा जाता था। माना जाता है कि इस शहर का नाम तीन सिरों वाली राक्षसी त्रिशिरा के नाम पर रखा गया था।

2. #_बरोड़ा से #_वडोदरा
#_सन्_1974 में गुजरात के बरोड़ा का नाम बदलकर वडोदरा कर दिया गया था। वडोदरा का नाम वटपत्रक या बरगद के पत्ते के नाम पर पड़ा है. कुछ लोग इसका नाम बरगद के बीच यानि वटोदर से पड़ा भी मानते हैं।

3. #_त्रिवेंद्रम से #_तिरुवनन्तपुरम
हालांकि ज्यादातर लोग इसे आज भी त्रिवेंद्रम ही कहते हैं लेकिन केरल की राजधानी का नाम #_सन_1991 से ही तिरुवनन्तपुरम हो चुका है। इसका नाम भगवान अनंत के नाम पर रखा गया है। जो कि पद्मनाभमस्वामी मंदिर के प्रमुख देवता हैं।

4. #_बॉम्बे से #_मुंबई
मुंबई भारत की आर्थिक राजधानी है और लोग कहते हैं कि बॉम्बे से आज भी जो फील आता है, मुंबई से नहीं आता। मुंबई शहर है, जबकि बॉम्बे एक भावना है। मुंबई का नाम मुंबा देवी के नाम पर रखा गया है। मुंबई में जो आखिरी का आई है, उसका मतलब होता है मां। यानि मुंबई का मतलब हुआ ‘मुंबा मां’। बॉम्बे का नाम #_सन_1996 में बदलकर मुंबई किया गया था।

5. #_मद्रास से #_चेन्नई
सारे बदले जाने वाले नाम ज्यादातर मिलते-जुलते होते हैं लेकिन सबसे ज्यादा अंतर चेन्नई और मद्रास में दिखता है। इसका नाम भी #_सन_1996 में ही बदला गया था। अंग्रेजों ने मद्रास का नाम #_मद्रासपट्टिनम से बदलकर मद्रास रखा था। आज भी चेन्नई में इस नाम का मछुआरों का एक कस्बा है। कुछ लोगों का कहना है कि इस शहर का नाम तेलुगु राजा दमारला चेनप्पा नायकुडु के नाम पर रखा गया है। जबकि एक मत यह भी है कि यह नाम चेन्ना केसवा पेरुमत मंदिर से आया है।

6. #_कोचीन से #_कोच्ची
यह नाम भी अंग्रेजों ने ही रखा था हालांकि इसमें उतना अंग्रेजी प्रभाव नहीं झलकता है। इसका नाम भी कोच्ची #_सन_1996 में ही बदलकर किया गया। ज्यादातर इसे इरनाकुलम नाम से भी बुलाया जाता है कोच्ची को कोचु अझ आई भी कहते हैं, जिसका मतलब मलयालम में छोटी खाड़ी होता है।

7. #_कलकत्ता से #_कोलकाता
भारत के सांस्कृतिक शहरों में से एक कलकत्ता ने #_सन्_2001 में फिर से अपना बंगाली नाम कोलकाता अपना लिया था. यह कोलिकाता का छोटा रूप है। यह यहां स्थापित एक ऐसा गांव था, जो ब्रिटिशों के इस पर कब्जे से पहले यहां हुआ करता था। इसके अलावा कलकत्ता जिन दो गांवों को मिलाकर बना है, उनके नाम थे सुतानुती और गोविंदपुर।

8. #_पॉन्डिचेरी से #_पुद्दुचेरी
पॉन्डिचेरी से बदलकर इस शहर का नाम #_सन्_2006 में पुद्दुचेरी हो गया। जैसा कि पॉन्डिचेरी नाम से ही साफ था, इस पर फ्रांसीसीस भाषा का साफ प्रभाव था। इसे पॉन्डि भी कहा जाता था। तमिल भाषा में इसका नाम पुद्दुचेरी होता है, जिसका सीधा मतलब होता है, नया शहर।

9. #_कॉनपोर से #_कानपुर
गंगा के किनारे बसे इस औद्योगिक शहर कॉनपोर का नाम आजादी के एक साल के अंदर ही बदल दिया गया था। इस शहर के नाम को लेकर दो मान्यताएं हैं। पहली के हिसाब से शहर का नाम महाभारत के #_कर्ण के नाम पर #_कर्णपुर रखा गया था। जबकि दूसरी मान्यता के अनुसार पास के ही एक कस्बे #_मकनपुर के नाम पर इसका नाम रखा गया था।

10. #_बेलगाम से #_बेलागावी
संस्कृत शब्द ‘वेलुग्रामा’ से इस शहर का नाम बेलागवी पड़ा। इस शहर का नाम बेलगाम से बेलागावी हाल ही में हुआ है। संस्कृत में बेलुग्रामा का मतलब होता है बांस का गांव।

11. #_इंधुर से #_इंदौर
ब्रिटिश राज के दौरान ही इंदौर का नाम बदला गया था। मध्यप्रदेश के इस शहर का नाम इससे पहले इंधुर हुआ करता था। शहर का नाम इंद्रेश्वर मंदिर के चलते इंधुर कहा जाता था। इस मंदिर में हिंदू देवता इंद्र की पूजा होती है।

12. #_पंजिम से #_पणजी
गोवा की राजधानी पणजी का नाम #_सन्_1960 में आजादी के बाद बदलकर पंजिम कर दिया गया। मजेदार यह है कि कोंकणी में इस शहर को पोंजी पुकारा जाता है।

13. #_पूना से #_पुणे
बॉम्बे का चचेरा शहर कहा जाने वाला पुणे #_सन्_1977 तक पूना नाम से जाना जाता था। शब्दश: इसका मतलब खूबियों का शहर होता है. वैसे पुणे को नाम पुण्य गिरि पहाड़ियों से मिला है।

14. #_सिमला से #_शिमला
शिमला फिलहाल हिमाचल प्रदेश की राजधानी है लेकिन ब्रिटिश राज के दौरान यह गर्मियों की राजधानी हुआ करती थी। देवी श्यामला देवी के नाम पर इस शहर का नाम पड़ा है। यह देवी काली का एक अवतार मानी जाती हैं. आजादी के बाद ही सिमला का नाम बदलकर शिमला कर दिया गया था।

15. #_बनारस से #_वाराणसी
इस पवित्र माने जाने वाले शहर को काशी के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन आजादी के बाद बनारस ने #_सन्_1956 में अपना भारतीय नाम वाराणसी पाया। वरुणा नदी और अस्सी घाट के बीच बसे होने के चलते इस शहर को वाराणसी कहा जाता है।

16. #_वाल्टेयर से #_विशाखापट्टनम
आंध्रप्रदेश का विशाखापट्टनम जिसे अक्सर विजाग भी कहा जाता है, आजादी के बाद ही इसने अपने अंग्रेज नाम वाल्टेयर छोड़ दिया था। लेकिन इसे छोड़कर वह विजागापट्टनम हो गया था। जिसके बाद #_सन्_1987 में यह विशाखापट्टनम हो गया। यह भारत के पूर्वी तट पर चेन्नई और कोलकाता के बाद तीसरा सबसे बड़ा शहर है। आंध्र वंश के शासक भगवान विसाकेश्वर के नाम पर इसका नाम रखा गया था।

17. #_तंजौर से #_तंजावुर
तमिलनाडु में मंदिरों की कला का गढ़ है तंजावुर। इसके बृहदेश्वर मंदिर और तंजौर पेंटिंग बहुत प्रसिद्ध हैं। आजादी के बाद ही इस शहर ने अपना नाम तंजौर से बदलकर तंजावुर कर लिया था। इसका नाम हिंदू आख्यानों के प्रसिद्ध राक्षस तंजन के नाम पर रखा गया है।

18. #_जुब्‍बुलपोर से #_जबलपुर
भारत में जिन शहरों का नाम सबसे पहले बदला गया जबलपुर उनमें से एक था। #_सन्_1947 में आजादी के तुरंत बाद ही इस शहर का नाम बदल दिया गया था। इस शहर का नाम रामायण के जाबाली के कथा के साथ जोड़ा जाता है।

19. #_उटकमंडलम से #_उधगमंडलम
इसे उटी भी कहा जाता है। यह नीलगिरि पहाड़ियों में बसा है। पहले इसका नाम उटकमंडलम था, अब उधगमंडलम है। लेकिन आज भी लोग इसे इसके छोटे नाम उटी से ही बुलाते हैं।

20. #_कालीकट से #_कोझीकोड
यही भारत का वह तटीय शहर है जहां सबसे पहले #_वास्कोडिगामा आया था। यह मलयालम शब्दों कोवली और कोटा से मिलकर बना है। इस दोनों ही शब्दों का मलयालम में अर्थ महल और किला होता है। अरब इस शहर को #_कालीकत, तमिल इस शहर को #_कालीकोट्टई और चीनी #_कलिफो कहा करते थे।

21. #_गौहाटी से #_गुवाहाटी
पुराने असमिया आख्यानों से पता चलता है कि इस शहर का नाम प्राचीन काल में प्रागज्योतिषपुर हुआ करता था। अभी का नाम गुवाहाटी, #_गुवा का मतलब सुपारी और #_हाट का मतलब बाजार से मिलकर बना है। #_सन्_1980 में इसने अपने अंग्रेजी लहजे वाले नाम गौहाटी को छोड़ दिया था।

22. #_अलेप्पी से #_अलपुझा
#_सन्_1957 में ही अलेप्पी का नाम बदलकर अलपुझा हो गया था। यह मलयालम के अला और पुझा शब्दों को मिलाकर बना है। जिसका मलतब समुद्र और नदियों के बीच की डेल्टा जैसी जमीन होता है।

23. #_मैसूर से #_मैसुरू
अपने महलों और मैसूर पार्क के लिए प्रसिद्ध इस शहर का नाम #_महिषासुर या #_महिशुरू से मिला है। हिंदू आख्यानों के अनुसार महिषासुर का महल यहीं था, जिसे बाद में देवी चामुंडेश्वरी ने मार दिया।

24. #_मंगलौर से #_मंगलुरू
मंगलौर ने कलकत्ता की तरह अपने लोगों की भाषा को अपना लिया है, जिससे इसका नाम मंगलुरू हो गया है। यहां पर स्थापति देवी मंगलादेवी मंदिर के नाम पर इस शहर का नाम पड़ा है।

25. #_बंगलौर से #_बंगलुरू
बंगलुरू में बेगुर नाम की जगह पर मिले एक शिलालेख में वहां पर पश्चिमी गंग शासकों का इलाका बताया गया है। यह शिलालेख #_890_के आस-पास का है। #_सन्_1004 तक यहां पर गंग शासकों ने शासन किया। तब तक इसे बेंगावल-उरू कहा जाने लगा था। जिसका मतलब होता था, रक्षकों का शहर।

26. #_गुड़गांव से #_गुरुग्राम
महाभारत में पांडवों और कौरवों को युद्धविद्या की सीख देने वाले गुरु द्रोणाचार्य का गांव गुरुग्राम यहीं पर है। इसी स्थान पर अर्जुन ने चिड़िया की आंख में निशाना लगाया था। और इसी स्थान पर महाभारत की पूर्व तैयारी भी हुई थी।

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...