Sunday, October 21, 2018

भारतीय इतिहास सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण तथ्य संग्रह

भारत का इतिहास सामान्य ज्ञान  (Indian History General Knowledge) से संबंधित महत्वूपर्ण तथ्यों का संग्रह यहां दिया जा रहा है। यह तथ्य आपको न सिर्फ मुख्य परीक्षाओं जैसे आईएएस, पीएससी, एसएससी, बैंक, रेलवे आदि के साथ ही सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।

1. हड़प्पा सभ्यता के किस स्थल से घोड़े की हड्डियाँ प्राप्त हुई हैं? – सुरकोटदा 
2. ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद् से उद्धृत है? – मुण्डकोपनिषद् से 
3. हर्यंक वंश के किस शासक ने वैवाहिक संबंध स्थापित कर अपने साम्राज्य का विस्तार किया? – बिम्बिसार ने 
4. किस स्थान पर बुद्ध ने पांच संन्यासियों के साथ संघ की स्थापना की? – सारनाथ 
5. धर्मस्थीय तथा कंटकशोधन कैसी अदालतें थी? – क्रमशः दीवानी तथा फौजदारी अदालतें 
6. गुप्त शासकों का व्यक्तिगत धर्म क्या था? – वैष्णव 
7. किसने कन्नौत तथा प्रयाग में दो विशाल धर्म सभाओं का आयोजन किया? – हर्षवर्धन ने 
8. श्रीलंका पर विजय प्राप्त करने वाला चोल वंश का सबसे प्रतापी राजा कौन था? – राजेन्द्र प्रथम 
9. ‘तुर्कान-ए-चिहलगानी’ या ‘चालीसा दल’ का गठन किसने किया? – इल्तुतमिश ने 
10. दासों की देखभाल के लिए फिरोजशाह तुगलक ने किस विभाग की स्थापना की? – दीवान-ए-बंदगान 
11. औरंगजेब की मृत्यु कब हुई? – 1707 ई. में 
12. ‘पर्दा शासन’ (पेटीकोट शासन) के लिए हरम दल की सर्वप्रमुख सदस्या कौन थी? – माहम अनगा 
13. पेशवा का पद किसके बाद वंशानुगत हो गया? – बालाजी विश्वनाथ के 
14. फ्रांसीसियों का भारत में मुख्य व्यापारिक केन्द्र कहाँ था? – पाण्डिचेरी में 
15. बैरकुपर में मंगल पाण्डे किस रेजिमेंट का सिपाही था? – 34वीं नेटिव इंफैन्ट्री का 
16. प्रतापगढ़ जिले का कौन-सा गाँव किसान सभा की गतिविधियों का केन्द्र था? – खरगाँव 
17. किस गवर्नर जनरल ने पिण्डारियों के दमन का श्रेय जाता है? – लॉर्ड हेस्टिंग्स 
18. ‘पुलिस आयोग’ की स्थापना किसने की? – लॉर्ड कर्जन ने 
19. किसे ‘भारत में राष्ट्रीय प्रेस का संस्थापक’ माना जाता है? – राजा राममोहन राय को 
20. 1818 ई. में किसके नेतृत्व में बंगाली भाषा में ‘दिग्दर्शन’ मासिक पत्र निकला गया? – मार्शमेन के नेतृत्व में 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...