Monday, October 29, 2018

उग्रवादी चरण (गरम दल) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

उग्रवादी चरण वर्ष (1906-1919) 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में उदारवादियों के प्रयास से कोई सफलता नहीं मिलने से भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन की बागडोर अधिक संघर्षशील और उग्र राष्ट्रवादी लोगों के हाथ में चला गया। जिसे उग्रवादी युग (garam dal) की संज्ञा दी गई। उग्रवादी नेताओं में बाल गंगााधार तिलक, अरविन्द घोष, विपिनचन्द्र पाल तथा लाला लाजपत राय प्रमुख थे। उग्रवादी चरण यानि गरम पंथी भारतीय इतिहास का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसपर अनेक प्रश्न पूछे जाते है। इन्हीं अक्सर पूछे गए प्रश्नों का उपयोगी संग्रह हम यहां आपके लिए लेकर आये है। इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़कर अपनी सफलता पक्की कर लें।

1. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन के 1905-1917 की अवधि को क्या कहा जाता है? – उग्रवादी चरण
2. 1907 में सूरत की फूट के बाद कांग्रेस किसके हाथ में आ गई? – नरम दल वालों के 
3. अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? – श्रीमती एनी बेसेंट
4. 'अभिनव भारत' नामक कांग्रेस विरोध संगठन की स्थापना किसने की थी? – वी.डी सावरकर
5. कांग्रेस की प्रार्थना और याचिका की नीति किसके नेतृत्व में समाप्त हो गई? – बाल गंगाधर तिलक
6. काकोरी षड्यंत्र कांड में फाँसी की सजा से बचने वाला क्रांतिकारी कौन था? – 7 चन्द्रशेखर आजाद
7. किस अधिवेशन में होमरूल समर्थक अपनी राजनीतिक शक्ति का सफलतापूर्वक प्रदर्शन कर सके? – कॉग्रेस का 1916 का लखनऊ अधिवेशन
8. किस गवर्नर जनरल से 1911 में भारत की राजधानी कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरित करने की घोषणा की? –लार्ड हार्डिग
9. किस नेता ने 1906 में कलकत्ता कांग्रेस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी? – दादाभाई नौरोजी
10. किस भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन का शीर्ष गीत बना 'वंदे मातरम्' बना? – स्वेदशी आन्दोलन
11. किसने मोहम्मद अली जिन्ना को 'हिन्दू-मुस्लिम एकता का दूत' कहा था? – सरोजिनी नायडू
12. किसे भारतीय 'अशांति के जनक' के रूप में जाना जाता है? – बाल गंगाधर तिलक 
13. कौन पहले एक क्रांन्तिकारी थे जो बाद में एक योगी के दार्शनिक बन गए? – अरविंदो घोष
14. गदर क्रांति छिड़ने का सबसे महत्वपूर्ण कारण क्या था? –प्रथम विश्वयुद्ध का शुरू होना 
15. गदर पार्टी की स्थापना कब हुई? – वर्ष 1913
16. गदर पार्टी के प्रमुख नेता कौन थे? – हरदयाल
17. 'गीता रहस्य' नामक ग्रंथ किसके द्वारा लिखा गया? – बाल गंगाधर तिलक 
18. 'पंजाब केसरी' का खिताब किसको दिया गया था? –लाला लाजपत राय
19. प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान कहाँ पर भारत की एक अनन्तिम सरकार बनी थी, जिसके प्रेसीडेंट राजा महेन्द्र प्रताप थे? –अफगानिस्तान में 
20. बंगाल 1905 में विभाजित हुआ जिसके विरोध के फलस्वरूप यह पुन: कब एकीकृत हुआ? – 1911 ई. में 
21. बंगाल विभाजन के विरुद्ध विद्रोह का नेतृत्व किसने किया था? – सुरेन्द्रनाथ बनर्जी ने 
22. बंगाल से बिहार कब अलग हुआ? – वर्ष 1912

23. बारीन्द्र कुमार घोष के क्रियाकलापों ने किस गुप्त क्रांन्तिकारी संगठन को बंगाल में जन्म दिया? – अनुशीलता समिति
24. भारत में उग्र राष्ट्रीयता के जन्मदाता तथा निर्भयता से राष्ट्र की वेदना को प्रकट करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे? – बाल गंगाधर तिलक 
25. भारत में गरमदलीय आन्दोलन का पिता किसे कहा जाता है? – बाल गंगाधर तिलक 
26. भारत में मुस्लिम लीग की स्थापना किस वर्ष हुई थी? –1906 ई.
27. भारतीय इतिहास में 1912 का ऐतिहासिक महत्व क्या था? – राजधानी का कोलकाता से दिल्ली स्थानान्तरण 
28. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन गरमपंथियों के प्रभावधीन कब आया? – 1906 के बाद
29. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का प्रथम विभाजन कब हुआ था? – 1907 ई. में 
30. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे पहली महिला अध्यक्ष कौन थी? – ऐनी बेसेन्ट
31. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विरुद्ध 'अनुमय, विनय और विरोध' की राजनीति का दोष किसने लगाया था? – बाल गंगाधर तिलक 
32. महाराष्ट्र में गणपति उत्सव आरम्भ करने का श्रेय किसको प्राप्त है? – बाल गंगाधर तिलक 
33. मुस्लिम लीग की स्थापना का श्रेय किसको जाता है? –सलीमुल्ला
34. मुस्ल्मि लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था? – आगा खाँ
35. मॉर्ले-मिंटो रिफॉर्म्स किस वर्ष प्रस्तुत किया गया था? –1909
36. राष्ट्रीय शोक दिवस कब मनाया गया था? – बंगाल विभाजन लागू होने के दिन
37. 'लाल-बाल-पाल' त्रिगुट का कौन व्यक्ति भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष हुआ? – लाला लाजपत राय
38. लॉर्ड हार्डिंग ने बंगाल विभाजन किस वर्ष रद्द किया? –1911
39. वर्ष 1905 के बंगाल विभाजन के समय वायसराय कौन था? – लार्ड कर्जन 
40. वर्ष 1907 के कांग्रेस के सूरत अधिवेशन की अध्यक्षता किसने की? – डॉ. रास बिहारी घोष
41. 'शेर-ए-पंजाब' किसका उपनाम है? – लाला लाजपत राय 
42. श्रीमती एनी बेसेंट कॉग्रेस की अध्यक्ष कब निर्वाचित हुई? – कलकत्ता, अधिवेशन, 1917
43. 'स्वराज्य मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है और उसे मैं लेकर रहूँगा' – यह किसने कहा? – बाल गंगाधर तिलक 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...