Thursday, October 25, 2018

भारतीय इतिहास प्रश्नोत्तरी : उपयोगी संग्रह

1. सिन्धु घाटी की खुदाई ने भारतीय इतिहास की प्राचीनता को कहां तक पहुँचा दिया? – 2500 ई. पूर्व 
2. हड़प्पा सभ्यता प्रतिनिधित्व किस युग करता है? – कांस्य युग का 
3. मोहनजोदड़ो और हड़प्पा, लोथल और कालिबंगन, बनवाली और रोपड़ व तोथल और रोपड़ में से हड़प्पन स्थल भारत में नहीं है? – मोहनजोदड़ो और हड़प्पा 
4. कुबड़ा साँड, बकरी, घोड़ा और हाथी में से सिन्धु सभ्यता के समय कौन-सा महत्वपूर्ण प्राणी नहीं था? – घोड़ा 
5. ऋग्वेद, अथर्ववेद, यजुर्वेद और सामवेद में से प्राचीनतम वेद है? – ऋग्वेद 
6. पाण्डिचेरी में किसके उपनिवेश थे? – फ्रांसीसी 
7. नटराज (नृत्य के देवता) की मूर्ति कौन से वंश की है? – चोल वंश की 
8. पल्लव वंश की राजधानी कौन थी? – कांचीपुरम 
9. महाबलीपुरम में स्थित मन्दिर किससे सम्बन्धित है? – पल्लव वंश से 
10. सन् 1853 में मुम्बई से थाणे के मध्य प्रथम रेलवे लाइन किसके कार्यकाल में बिछाई गई? – लॉर्ड डलाहौजी 
11. किस समाज सुधारक ने सती प्रथा के विरुद्ध लगातार कार्य किया? – राजा राममोहन राय 
12. किस स्थान पर नादिरशाह ने चढ़ाई नहीं की थी? – कन्नौज 
13. 'यंग बंगाल मूवमेन्ट' की स्थापना किसने की थी? – हेनरी लुईस विवियन डिरोजियो ने 
14. किस गवर्नर के कार्यकाल के दौरान कलकत्ता में विक्टोरिया मेमोरियल हॉल का निर्माण हुआ था? – कर्जन 
15. औरंगजेब ने ज्यादा भवनों का निर्माण क्यों नहीं करवाया था? – क्योंकि वह मितव्ययी था? 
16. 'नेतृत्वविहीन विद्रोह' की संज्ञा किसको दी गई? – भारत छोड़ो आन्दोलन को 
17. नई दिल्ली शहर के रूपांकन में कौन शामिल था? – एडवर्ड ल्यूटिएन्स और एडवर्ड बेकर 
18. 'बि​हार' ने अपना नाम किससे व्युत्पन्न किया? – बौद्ध मठ 
19. किस पद्धति का प्रयोग वेलेजली ने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए नहीं किया था? – सम्मेलन 
20. अकररनामा, हुमायूँनामा, पादशाहनामा और बाबरनामा में से कौन-सी आत्मकथा है? – बाबरनामा 
21. रौलेट एक्ट, 1919 ब्रिटिश सरकार को किसके लिए अधिकृत करता था? – बिना परीक्षण के किसी भी व्यक्ति को किसी भी समय तक बन्धक बनाने के लिए 
22. भारत में कब पहली बार राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया गया था? – 1962 ई. में 
23. पाकिस्तान को अलग राज्य बनाने के लिए मुस्लिम लीग ने सबसे पहले कब माँग की? – वर्ष 1940 
24. सिन्धु घाटी की सभ्यता किसमें विशिष्टीकृत है? – नगर योजना में 
25. कृष्णदेव राय कहाँ के राजा थे? – विजयनगर 
26. एडम स्मिथ को किसका जनक कहा जाता है? – अर्थशास्त्र 
27. जातक किसके पूर्वजन्म की कथाएँ हैं? – बुद्ध 
28. स्वतन्त्रता सेनानियों में से किसे शेरे-पंजाब के रूप में जाना जाता है? – लाला लाजपत राय 
29. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में ​कौन-सा नेता उग्रवादी दल का था? – बाल गंगाधर तिलक 
30. भारत धर्मनिरपेक्ष राज्य क्यों है? – क्योंकि यहाँ सभी धर्मों को समान माना जाता है 
31. 23 मार्च, 1931 को आतंकवाद के किस किस कार्य के लिए भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव को फाँसी दी गई थी? – 1928 में लाहौर में साण्डर्स की हत्या के लिए 
32. आधुनिक भारत के जनक कौन माने जाते हैं? – राजा राममोहन राय 
33. औरंगाबाद के निकट स्थि​त कौन-से चट्टान काटकर बनाए गए बौद्ध गुफा मन्दिरों को उनकी भित्ति चित्रकारी के लिए जाना है? – अजन्ता की गुफाएँ 
34. स्तूप, चैतन्य तथा मठ मुख्य रूप से किससे सम्बन्धित हैं? – बुद्धवाद से 
35. विधवा पुनर्विवाह का समर्थक कौन था? – ईश्वरचन्द्र विद्यासागर 
36. 1919 ई. में गाँधीजी द्वारा शुरू किया गया सत्याग्रह किसके विरोध में था? – रौलेट एक्ट 
37. बंग-भंग के समय गवर्नर जनरल कौन था? – लॉर्ड कर्जन 
38. भारत आने वाला प्रथम यूरोपीय किस देश का था? – पुर्तगाल 
39. भगतसिंह कब शहीद हुए थे? – 1931 ई. में 
40. सिन्धु घाटी सभ्यता का पत्तन नगर कहाँ है? – लोथल

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...