Friday, October 26, 2018

हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | General Hindi GK Quiz 5

हिंदी सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी क्रमांक - 05 (General Hindi Language GK Questions and Answers Quiz -5)

1. गुड़गाँव, दिल्ली तथा करनाल के पश्चिमी क्षेत्रों में बोली जाने वाली 'अहीरवाटी' का सम्बन्ध किससे है? 
(a) पूर्वी राजस्थानी (b) पश्चिमी राजस्थानी (c) उत्तरी राजस्थानी (d) दक्षिणी राजस्थानी (Ans : c)

2. कौन-सा शब्द सही है? 
(a) व्यक्तिक (b) वयैक्तिक (c) वैयक्तिक (d) वेयक्तिक (Ans : c)

3. 'युक्ति' का तद्भव शब्द है– 
(a) जुगति (b) उक्ति (c) उल्लिखित (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : a)

4. 'माहवार' किसका ​पर्यायवाची है? 
(a) महावर (b) मंगलवार (c) प्रतिमाह (d) महावत (Ans : c)

5. एक का विलोम है– 
(a) दो (b) अधिक (c) बहुत (d) अनेक (Ans : d)

6. खाद्य सामग्री जो यात्रा के समय रास्ते में उपभोग के लिए दी जाती है– 
(a) स्वल्पाहार (b) पथ्य (c) पाथेय (d) उपाहार (Ans : c)

7. 'सकर्मक क्रिया' शब्द कौन है? 
(a) जागना (b) सोना (c) हँसना (d) लिखना (Ans : d)

8. 'रसगुल्ला' में कौन-सा समास है? 
(a) तत्पुरुष (b) बहुब्रीहि (c) अव्ययीभाव (d) द्विगु (Ans : a)

9. 'रमेश पढ़ा-लिखा है या नहीं'-वाक्य है– 
(a) विधिवाचक (b) इच्छावाचक (c) सन्देहवाचक (d) आज्ञावाचक (Ans : c)

10. जीवन की सबसे बड़ी .......... यह है कि उपयुक्त पात्र को उपयुक्त वस्तु नहीं मिलती। 
(a) निधि (b) नियंत (c) नियति (d) विडम्बना (Ans : d)

11. निषेधसूचक 'नहीं' और स्वीकारसूचक 'हाँ' के बाद कुछ लिखना हो, तो कौन-सा चिन्ह प्रयुक्त किया जाएगा? 
(a) पूर्णविराम (b) अल्पविराम (c) अर्धविराम (d) इनमें से कोई नहीं (Ans : b)

12. आँख का अन्धा नाम नयनसुख– 
(a) अप्रत्याशित लाभ होना (b) अनायास सम्मान मिलना 
(c) आत्मप्रशंसा करना (d) गुण के विरुद्ध नाम होना (Ans : d)

13. श्रृंगार रस की रस मैत्री किससे है? 
(a) रौद्र (b) हास्य (c) शान्त (d) भयानक (Ans : b)

14. सरकारी पत्र में प्रेषिती का पद व पता लिखने के बाद लिखा जाता है– 
(a) पत्रसंख्या (b) स्थान व दिनांक (c) विषय (d) स्वनिर्देश (Ans : c)

15. 'Habitual defaulter' का हिन्दीकृत नाम है– 
(a) निष्ठा संदिग्ध है (b) विलम्ब से आने वाला (c) आदतन चूककर्ता (d) कार्य को टालने वाला (Ans : c)

16. (1) जो मनुष्य दूसरों की जीविका 
(य) कराते हैं और मित्रों में 
(र) हैं दूसरों की स्त्री या पति से वियोग 
(ल) भेद-भाव उत्पन्न करते हैं 
(व) नाश करते हैं, दूसरों का घर उजाड़ते 
(6) वे अवश्य नरक में जाते हैं। 
(a) व र य ल (b) र ल व य (c) य र ल व (d) व र य ल (Ans : d)

17. 'अच्छाई और बुराई की पहचान का गुण' कहलाता है– 
(a) ज्ञान (b) परिज्ञान (c) विवेक (d) विद्वता (Ans : c)

18. (1) बुद्धिमान व्यक्ति 
(य) के लिए बातें 
(र) समय पूरा करने 
(ल) नहीं करते हैं, बल्कि 
(व) वे समय की बचत 
(6) के लिए बातें करते हैं। 
(a) य र ल व (b) व ल र य (c) ल व र य (d) र य ल व (Ans : d)

19. मेरे हृदय में उनके एक चित्र की .......... अब तक सजीव है। 
(a) स्तुति (b) संस्तुति (c) प्रशस्ति (d) स्मृति (Ans : d)

20. 'अनुराग बाँसुरी' किसकी रचना है? 
(a) रहीम (b) रसखान (c) नूर मुहम्मद (d) छीतस्वामी (Ans : c) 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...