Tuesday, October 23, 2018

Railway Question Paper in Hindi 2004-2015 with Answers

​रेलवे बोर्ड ​की विभिन्न परीक्षाओं में सामान्य जागरूकता विषयक पत्र में भारतीय इतिहास, भूगोल, संविधान, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेलकूद आदि के साथ ही समसामयिक घटनाओं व भारतीय रेलवे का सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित प्रश्न पूछे जाते है। रेलवे परीक्षा का पैटर्न समझने के ​लिए हम यहां RRB गोरखपुर, 28-10-2014 में आए सामान्य जागरूकता के प्रश्न उत्तर एक लाइन में दे रहे है। जिससे आप अपनी श्रेष्ठ तैयारी कर सके।

1. जीवन की उत्पत्ति किस काल में हुई थी? – प्री केम्ब्रियन 
2. किसे चिकित्सा शास्त्र का जनक कहा जाता है? – हिप्पोक्रेट्स को 
3. एक वयस्क मनुष्य के शरीर में कुल कितनी अस्थियाँ होती है? – 206 
4. संविधान का संरक्षक कौन होता है? – सर्वोच्च न्यायालय 
5. संसार का सबसे तेज उड़ने वाला पक्षी कौन होता है? –बाज 
6. पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी जन्तुओं में सबसे तेज कौन दौड़ता है? – चीता 
7. किसे 'आनुवंशिकता का जनक' कहा जाता है? – ग्रेगर जोआन मेण्डल को 
8. दूध का खट्टा होना किसके द्वारा होता है? – जीवाणु 
9. बच्चे का लिंग किससे निर्धारित होता है? – पिता के गुणसूत्रों से 
10. सोते समय रक्तदाब में क्या परिवर्तन होता है? – घटता है 
11. पारिस्थितिकी (Ecology) किसके सम्बंधित है? – जीव व पर्यावरण के सहसम्बन्धों से 
12. ऊँट अपने कूबड़ का उपयोग किस काम के ​लिए करता है? – वसा के संग्रह के लिए 
13. सूर्य के प्रकाश से कौन-सा विटामिन मिलता है? – विटामिन डी 
14. कोशिका झिल्ली किसकी बनी होती है? – प्रोटीन एवं लिपिड की 
15. यदि माता और पिता का रक्त समूह A है, तो उनके बच्चों का रक्त समूह क्या होगा? – A 
16. माता-पिता के गुण संतान में किसके द्वारा स्थान्तरित होते हैं? – क्रोमोसोम द्वारा 
17. रक्त की अशुद्धियाँ किस अंग में जाकर छन जाती हैं? – वृक्कों में 
18. समाजवादी राज्य से क्या अभिप्राय है? – समाजवादी राज्य वह है, जिसमें समाज के सभी लोगों के हितों पर ध्यान दिया जाता है, उत्पादन के समस्त भौतिक साधनों पर सम्पर्णू समाज का अधिकार होता है और किसी प्रकार की असमानता नहीं रहती है 
19. संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित 'लोकतंत्रात्मक' शब्द के अंतर्गत कैसे लोकतंत्र की कल्पना की गई है? – जो राजनीतिक और सामाकि दोनों दृष्टिकोण से लोकतंत्रीय हो अर्थात् न केवल शासन में लोकतंत्र हो बल्कि समाज भी लोकतंत्रात्क हो 
20. भारत संघ को गणराज्य क्यों कहा जाता है? – क्योंकि गणराज्य का प्रमुख निर्वाचित होता है और भारत का प्रधान एक निर्धारित अवधि के लिए निर्वाचित होता है 

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...