16. किस शब्द में ‘इक’ प्रत्यय का प्रयोग नहीं हो सकता
(1) नीति
(2) कला✅
(3) अध्यात्म
(4) अर्थ
17. ‘क्षणिक’ शब्द का विलोम है
(1) शाश्वत✅
(2) नश्वर
(3) सनातन
(4) अमर
18. ‘हतभागी’ का स्त्रीलिंग है
(1) हतभागनी
(2) हतभाग्यवती
(3) हतभाग्या✅
(4) हतभागु
19. ‘नीरोग’ का संधि-विच्छेद है
(1) नी: + रोग
(2) नि: + रोग✅
(3) नीर + रोग
(4) निर + रोग
20. समास जिसमे कोई पद प्रधान नहीं होता –
(1) बहुब्रीहि✅
(2) द्विगु
(3) द्वंद्व
(4) कर्मधारय
21. अशुद्ध शब्द छांटिए –
अ. पाचवी✅
ब. दूसरी
स. पहली
द. द्वितीय
22. ‘दूध का दूध पानी का पानी’ लोकोक्ति का अर्थ है –
अ. दूध और पानी अलग करना
ब. अन्याय नहीं करना
स. निरपेक्ष न्याय करना ✅
द. दूध में पानी मिलाना
23. ‘बिना विचार किया हुआ विश्वास’ के लिए शब्द है –
अ. अविश्वास
ब. अंधविश्वास✅
स. सविश्वास
द. बेविश्वास
24. ‘सिंह’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –
अ. मृगराज
ब. पंचानन
स. शार्दूल
द. वाजी✅
25. ‘मधुवन की छाती को देखो, सूखी कितनी इसकी कलियाँ’ में अलंकार है –
अ. उत्प्रेक्षा
ब. श्लेष✅
स. यमक
द. रूपक
26. ‘मैं उस मकान में रहता हूँ जिसमें कभी गुरु जी पढ़ाते थे’ वाक्य है –
अ. सरल वाक्य
ब. संयुक्त वाक्य
स. मिश्र वाक्य✅
द. कोई भी नहीं
27. अल्पप्राण सघोष व्यंजन छांटिए –
अ. घ
ब. च
स. ब✅
द. ठ
28. ‘घी के दीए जलाना’ मुहावरे का अर्थ है –
अ. घी से दीए जलाना
ब. दीए में घी डालना
स. बहुत खुश होना ✅
द. अच्छा कार्य करना
29. ‘पंजाब’ समस्त पद किस समास का उदाहरण है –
अ. कर्मधारय
ब. अव्ययीभाव
स. द्विगु ✅
द. द्वंद्व
30. निम्न में से किसमें अनुस्वार का प्रयोग नहीं हुआ है –
अ. गंगा
ब. चंचल
स. ठंडा
द. नहीं✅
31. हिन्दी वर्णमाला में व्यंजनों की संख्या कितनी है?
32
34
33✅
36
32. निम्न में से अघोष व्यंजन है –
अ. ग
ब. र
स. स ✅
द. ह
33. ‘कामदेव’ का पर्यायवाची शब्द नहीं है –
अ. मनोज
ब. कंदर्प
स. काम
द. सुरपति✅
34. व्यंजन संधि का उदहारण नहीं है –
अ. उच्चारण
ब. सज्जन
स. अनुच्छेद
द. व्यूह✅
35. ‘नौ-दो ग्यारह होना’ का सही अर्थ बताइए?
सबसे आँख बचाकर भाग जाना
नौ में जो जोड़ होना
फ़रार हो जाना✅
धोखा देना
No comments:
Post a Comment