*प्रश्न.1″ अन्यान्योपाय ” में गुण संधि के अतिरिक्त कौनसी संधि है ?*
(अ) व्यंजन संधि
(ब) दीर्घ स्वर संधि ✔
(स) विसर्ग सन्धि
(द) यण संधि
*प्रश्न.2 मदोन्मत का संधि विच्छेद होगा_*
(अ) मदु+ओन्मत
(ब) मदो+अन्मत
(स) मदोन्+मत
(द) मद+ उन्मत ✔
*प्रश्न.3 उ/ऊ के पश्चात उ/ऊ के अतिरिक्त अन्य स्वर आने पर कौनसा वर्ण प्राप्त होता है ?*
(अ) य्
(ब) र्
(स) व् ✔
(द) ओ
*प्रश्न.4 ने+अ से प्राप्त संधि युक्त शब्द है_*
(अ) नेय
(ब) नीय
(स) न्य
(द) नय ✔
*प्रश्न.5 विभक्तियों का लोप कौनसे समास में होता है ?*
(अ) अव्ययीभाव
(ब) तत्पुरुष ✔
(स) द्वन्द्व
(द) बहुव्रीहि
*प्रश्न.6 बेचैन में समास है_*
(अ) तत्पुरुष
(ब) कर्मधारय
(स) अव्ययीभाव ✔
(द) बहुव्रीहि
*प्रश्न.7 कर्मधारय समास के संबंध में सत्य कथन है _*
(अ) विशेषण विशेष्य का भाव होता है
(ब) उपमेय उपमान का भाव होता है
(स) विशेषण या क्रिया विशेषण का योग होता है
(द) उपर्युक्त सभी ✔
*प्रश्न.8 निम्न में से संस्कृत का उपसर्ग है_*
(अ) प्रति ✔
(ब) क
(स) उन
(द) कम
*प्रश्न.9 ” प्रयत्न ” में उपसर्ग किस भाषा का है_*
(अ) हिन्दी
(ब) संस्कृत ✔
(स) अरबी
(द) फारसी
*प्रश्न.10 निम्नलिखित में से कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय है_*
(अ) ई
(ब) औना
(स) नी
(द) आक ✔
*प्रश्न.11 निम्नलिखित मेंसे कृत् प्रत्यय का भेद नहीं है*
(अ) कृर्तवाचक
(ब) कर्मवाचक
(स) करणवाचक
(द) अपादानवाचक ✔
*प्रश्न.12 वेदना का शुद्ध विलोम शब्द होगा ?*
(अ) आनंद✔
(ब) हर्ष
(स) खुशी
(द) प्रसन्नता
*प्रश्न.13 निम्न में से अशुद्ध पर्यायवाची समूह है_*
(अ) मुसीबत,आफत,विपदा
(ब) समीक्षा,आलोचना,टिप्पणी
(स) विश्राम,विश्रांति,क्लांत ✔
(द) आवाज,ध्वनि,रव
*प्रश्न.14 तद्भव शब्द “बैंगन” का तत्सम रूप है_*
(अ) बेर्गनिक
(ब) वार्ताक ✔
(स) वर्कन
(द) वाताग्र
*प्रश्न.15 चाय किस भाषा का शब्द है ?*
(अ) अरबी
(ब) फारसी
(स) चीनी ✔
(द) तुर्की
No comments:
Post a Comment