प्रश्न.1 निम्न मेंसे सघोष व्यंजन समूह है_*
(अ) क,ख,च,छ,
(ब) ग,घ,ज,झ ✔
(स) छ,ज,क,प
(द) त,फ,ट,ब
*प्रश्न.2 पार्श्विक व्यंजन है_*
(अ) ल ✔
(ब) स
(स) ड़
(द) श
*प्रश्न.3 मूर्धन्य व्यंजन समूह है_*
(अ) क,ख,ग,ह
(ब) च,छ,ज,ढ
(स) ण,र,ड़,ष✔
(द) म,व,य,स
*प्रश्न.4 संयुक्ताक्षर का असंगत रूप पहचानिए_*
(अ) ज्+य=ज्ञ✔
(ब) त्+र=त्र
(स) श्+र=श्र
(द) क्+ष=क्ष
*प्रश्न.5 “क” से आरंभ होने वाले शब्दो में सबसे पहले आयेगा_*
(अ) क्क
(ब) कं ✔
(स) कँ
(द) क:
प्रश्न.6 चोर *उठकर* भाग गया -गहरे काले शब्द में क्रिया है?
(अ) सकर्मक
(ब) प्रेरणार्थक
(स) पूर्वकालिक ✔
(द) इनमे से कोई नही
*प्रश्न.7 परिमाण वाचक क्रियाविशेषण शब्द है_*
(अ) अचानक
(ब) इसलिए
(स) बिल्कुल ✔
(द) दिनभर
*प्रश्न.8 जगत्+शांति का संधि युक्त शब्द है_*
(अ) जगद्शंति
(ब) जगच्छान्ति✔
(स) जगच्शान्ति
(द) जगत्शांति
*प्रश्न.9 जगत्+आचार्य का संधि युक्त शब्द है_*
(अ) जगताचार्य
(ब) जगत्ताचार्य
(स) जगतचार्य
(द) जगदाचार्य ✔
*प्रश्न.10 ए/ऐ के बाद ए/ऐ के अतिरिक्त अन्य स्वर आने पर कौनसा वर्ण प्राप्त होगा _*
(अ) ए
(ब) ऐ
(स) अय् ✔
(द) य्
*प्रश्न.11 “जो पहले न हुआ हो” के लिए प्रयुक्त एकल शब्द है_*
(अ) प्रथदृष्टया
(ब) प्राथमिक
(स) अभूतपूर्व ✔
(द) नवीन
*प्रश्न.12 “जो तर्क से परे हो ” के लिए प्रयुक्त एकल शब्द है_*
(अ) तर्कातीत ✔
(ब) अतर्क्य
(स) कुतर्क्य
(द) अविवादित
*प्रश्न.13 “जो भूख मिटाने के लिए बेचैन हो” के लिए एकल शब्द है_*
(अ) बुभुक्षित
(ब) क्षुधार्त
(स) क्षुधातुर ✔
(द) क्षुधित
*प्रश्न.14 मृगेन्द्र का पर्यायवाची शब्द है_*
(अ) शार्दूल ✔
(ब) अहि
(स) हिरन
(द) कुरंग
*प्रश्न.15 “अधूत” का समानार्थी शब्द है_*
(अ) अवधूत
(ब) निडर ✔
(स) अकुल
(द) अमूल
No comments:
Post a Comment