⭕️ बोंडा जनजाति ⭕️
🔶👉🔷हाल ही में ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले की पहाड़ी इलाकों में निवास करने वाले बोंडा जनजाति (Bonda Tribe) के लोग COVID-19 से संक्रमित पाए गए।
👉बोंडा जनजाति:🔻
बोंडा, मुंडा नृजातीय समूह (Munda Ethnic Group) से संबंधित एक जनजाति है जो ओडिशा, छत्तीसगढ़ एवं आंध्र प्रदेश के जंक्शन (तीन राज्यों की आपस में मिलने वाली सीमा) के पास दक्षिण-पश्चिम ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले के पहाड़ी क्षेत्रों में निवास करते हैं।
यह जनजाति ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में खैरापुट ब्लॉक (Khairaput Block) की पहाड़ियों में छोटी-छोटी झोंपड़ियों वाली बस्तियों में निवास करती है।
ये भारतीय संविधान के तहत अनुसूचित जनजाति के अंतर्गत आते हैं और रेमो (Remo) के नाम से भी जाने जाते हैं। बोंडा भाषा में ‘रेमो’ का मतलब ‘लोग’ होता है।
इन्हें भारत के विशेष रूप से कमज़ोर आदिवासी समूह (Particularly Vulnerable Tribal Group- PVTG) के अंतर्गत वर्गीकृत किया गया है।
भारत में इनकी जनसंख्या लगभग 7000 है।
ये अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक परंपराओं के लिये जाने जाते हैं। बोंडा को दो समूहों में विभाजित किया गया है:
लोअर बोंडा (Lower Bonda): ये आंध्र प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे दक्षिण ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले में रहते हैं।
अपर बोंडा (Upper Bonda): ये मलकानगिरी ज़िले के सुदूर गाँवों के पहाड़ी इलाकों में रहते हैं।
👉गुफाम (Gufam): 🔻
🔷भारत में बंधुआ मज़दूर (Unfree Labour) या गोटी प्रणाली (Goti System) को बोंडा लोगों द्वारा गुफाम (Gufam) के रूप में जाना जाता है।
👉ओडिशा में जनजातियाँ और COVID-19 महामारी 🔻
🔷ओडिशा 62 जनजातीय समुदायों (भारत में जनजातीय आबादी का सबसे बड़ा विविध समूह) का निवास स्थान है।
🔶इनमें से 13 जनजातियाँ PVTGs के अंतर्गत आती हैं।
🔷ओडिशा में लगभग 20 ब्लॉक ऐसे हैं जहाँ 13 PVTGs की बड़ी आबादी निवास करती है। गौरतलब है कि इनमें से प्रत्येक ब्लॉक में COVID-19 से संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं।
🔶ओडिशा में संपूर्ण जनजातीय आबादी 7 ज़िलों कंधमाल, मयूरभंज, सुंदरगढ़, नबरंगपुर, कोरापुट, मलकानगिरी एवं रायगडा तथा 6 अन्य ज़िलों के कुछ हिस्सों में पाई जाती है।
🔷ओडिशा सरकार ने 10 जनजातीय भाषाओं में COVID-19 जागरूकता पत्रक का अनुवाद किया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनजातीय लोग इसके दिशा-निर्देशों का गाँवों में प्रभावी रूप से उपयोग कर सकें।
No comments:
Post a Comment