Thursday, October 4, 2018

व्यक्तिवाचक संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

जैसा की आपको इसके नाम से ही पता चल रहा है. कि व्यक्तिवाचक संज्ञा व्यक्ति यानि आदमी कोई भी आदमी विशेष आदमी हो सकता है, वह वाचक यानी बताने वाला या बताने वाली संज्ञा और व्यक्तिवाचक संज्ञा का अर्थ सिर्फ यही नहीं है. कि इसमें सिर्फ व्यक्तियों के बारे में ही बताया जाएगा. इसमें व्यक्ति के अलावा जैसे कोई विशेष स्थान विशेष भवन आदि का नाम भी लिया जा सकता है. किसी व्यक्ति वस्तु स्थान या किसी प्राणी आदि के नाम का बोध कराएं उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहा जाता है.तो निचे हम इसके कुछ उदाहरण देंगे. उनको आप अच्छी तरह से देखें और इससे स्पष्ट हो जाएगा कि व्यक्तिवाचक संज्ञा क्या होती है.

उदाहरण

दिल्ली, मुंबई, पंजाब

दिल्ली मुंबई पंजाब व्यक्तिवाचक संज्ञा में आप अब देख सकते हैं. कि किसी विशेष व्यक्ति का ही नाम आना जरूरी नहीं है. किसी विशेष स्थान का नाम भी आ सकता है. और दिल्ली मुंबई पंजाब किसी स्थान का नाम है.

विराट कोहली, महात्मा गांधी, चंद्रशेखर, सोनू, अमन

आप इस उदाहरण में देख सकते हैं हमने किसी विशेष स्थान का नाम नहीं लिया है. बल्कि यह नाम किसी आदमी  हैं.क्योंकि जैसे ही हम किसी व्यक्ति का नाम लेते हैं जैसे हम विराट कोहली का नाम लेते हैं. तो हमारे दिमाग में एकदम से विराट कोहली की तस्वीर बन जाएगी इसी तरह से हम अगर किसी विशेष आदमी का नाम लेते हैं. तो हमारे दिमाग में उसकी तस्वीर बन जाएगी या किसी विशेष स्थान का नाम लेते हैं तो उस स्थान की किसी भी जगह पर जहां पर आप गए हैं उसकी तस्वीर बन जाएगी तो इसमें किसी विशेष स्थान का नाम आ सकता है और किसी विशेष आदमी का नाम भी आ सकता है.और किसी विशेष भवन का नाम, किसी विशेष प्राणी का नाम किसी विशेष वस्तु का नाम यह सभी व्यक्तिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं.

No comments:

Post a Comment

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) By Mr.Rudra Tripathi "Rudra Coaching Classes"

सल्तनत काल की प्रमुख रचनाएँ (Sultanate Period Books) पुस्तक ➖ लखक 🔰 🔰 📙तारीख-ए-फिरोजशाही➖ जियाउद्दीन बरनी 📘फतवा-ए-जहांदारी➖जियाउद्दीन बर...